कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आपदा प्रबंधन अंतर्गत इंसिडेंट रेस्पांस सिस्टम विषय पर प्रशिक्षण सम्पन्न

Advertisement

(रायसेन) कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ह्यूमन एण्ड नेचर डेवलेपमेंट फाउंडेशन के सहयोग से आपदा प्रबंधन अंतर्गत इंसिडेंट रेस्पांस सिस्टम आईआरएस विषय पर प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि समय पूर्व तैयारियों और बेहतर प्रबंधन से आपदा से होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है। आपदा आने पर त्वरित रूप से निर्णय लेने तथा शीघ्र राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए कार्ययोजना और संसाधनों की उपलब्धता जरूरी है। अधिकारी पूरी गंभीरता से यह प्रशिक्षण प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की शंका होने पर समाधान प्राप्त करें। प्रशिक्षण में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल के संयुक्त संचालक डॉ जॉर्ज व्ही जोसफ द्वारा जिले की प्राकृतिक तथा मानवनिर्मित आपदा संवेदनशीलता तथा खतरों का विवरण, तहसील और जिला स्तरीय इंसिडेंट रिस्पांस टीम के नामांकित अधिकारियों का आपदा राहत खोज एवं बचाव में दायित्व तथा जिम्मेदारियां, आईआरएस के माध्यम से आपदा राहत खोज एवं बचाव ऑपरेशन सम्पन्न करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें