कलेक्‍टर श्री यादव के निर्देश पर अवैध शराब के विरूद्ध हुई बड़ी कार्रवाई 64 हजार रूपये से अधिक की अवैध शराब जब्त

Advertisement

(कटनी) कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम के मार्गदर्शन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन को रोकने के लिए जिले भर में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग ने कटनी और बड़वारा क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध शराब और महुआ लाहन जब्त किया है। आबकारी विभाग की टीम ने वृत्त कटनी क्रमांक 02 के ग्राम निमियाहार, अधारकाप, और चक्की घाट के साथ-साथ वृत्त बड़वारा के ग्राम सलैया सिहोरा में छापे मारे। इस कार्रवाई में कुल 615 किलोग्राम महुआ लाहन, 33 पाव देशी प्लेन और मसाला शराब बरामद की गई। जब्त किए गए शराब की अनुमानित कीमत लगभग 64 हजार 285 रुपये है। इस कार्रवाई में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 8 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 6 मामले कटनी वृत्त क्रमांक 02 और 2 मामले बड़वारा वृत्त में दर्ज किए गए हैं। छापामार दल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी, आबकारी उपनिरीक्षक केशव प्रसाद उइके, अतुल कुटार, के. के. पटेल, और आबकारी आरक्षक राजेश गौटिया, सी. पी. त्रिपाठी, राम सिंह, किशन लाल और प्रभुलाल सेन शामिल थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें