कलेक्टर श्री यादव ने आदतन अपराधी को हर माह प‍ुलिस थाना में उपस्थित होने के दिए निर्देश

Advertisement

(कटनी) कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव ने दुर्गा मंदिर के पास राबर्ट लाईन थाना माधवनगर निवासी अजय उर्फ अज्‍जू लालवानी पिता धनश्‍यामदास लालवानी उम्र 28 वर्ष के विरूद्ध मध्‍यप्रदेश राज्‍य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आगामी 3 माह की अवधि तक प्रतिमाह की 1 से 16 तारीख को पुलिस थाना माधवनगर में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्‍टर श्री यादव ने यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक से प्राप्‍त प्रतिवेदन के आधार पर की है। अजय के विरूद्ध अब तक 23 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये जा चुके हैं। इसमें घर में घुसकर चोरी करना, धमकी देना, अवैध हथियार कब्‍जे में रखना, मानव जीवन को संकट में डालना, सट्टा खिलाना, जुआ खेलना, शासकीय कार्य में बाधा डालना एवं अवैध वसूली करना जैसे गंभीर अपराध शामिल है। पुलिस द्वारा अजय के विरूद्ध कई बार प्रतिबंधात्‍मक कार्यवाही की गई। परंतु, आदतन अपराधी की गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ। अजय लालवानी द्वारा आपराधिक गतिविधियां निरंतर जारी रखने, आम जन के लिए आतंक का पर्याय बनने के कारण क्षेत्र में शांति एवं सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था पर पड़नें वाले प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री यादव ने मध्‍यप्रदेश राज्‍य सुरक्षा अधिनियम के तहत आदतन अपराधी के प्रवृत्ति पर नियंत्रण लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए आगामी 3 माह तक हर माह पुलिस थाना माधवनगर में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें