कलेक्टर श्री श्रोत्रिय की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

Advertisement

(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री श्रोत्रिय ने निर्देशित किया कि नामांतरण के दर्ज एवं निराकृत प्रकरणों की रिपोर्ट की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व न्यायालय के प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने, अविवादित नामांतरण एवं बंटवारे के लंबित प्रकरणों के निराकरण काय्र में प्रगति लायें। उन्होंने अभिलेख सुधार के प्रकरणों को सुधारा जाये। तत्पश्चात उन्होंने आरबीसी 6-4 के तहत प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया।

कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने साईबर तहसील 1.0 की तहसीलवार रिपोर्ट देखी तथा आवश्यक निर्देश दिये। राजस्व कार्यों, स्वामित्व योजना, सीएम हेल्पलाईन, कोर्ट प्रकरण, अवमानना प्रकरण, सीएम डेस बोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं की समीक्षा, कमिश्नर महोदय के भ्रमण के दौरान प्राप्त निर्देशों पर की गई कार्यवाही, हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान की रूपरेखा बनाने सहित अन्य राजस्व संबंधी विषयों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पीएस चौहान,संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह, टीकमगढ़ एसडीएम श्री लोकेन्द्र सिंह सरल, बल्देवगढ़ एसडीएम श्रीमती भारतीदेवी मिश्रा, एसडीएम जतारा श्री संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्री एसके तोमर सहित समस्त तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें