पौधरोपण में प्रगति बढ़ाएं और वायुदूत ऐप में फोटो अपलोड करें: कलेक्टर

Advertisement

(छतरपुर) कलेक्टर पार्थ जैसवाल के अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल प्रकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, निकायों के सीएमओ एवं जनपदों के सीईओ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैसवाल ने आधार से समग्र ई केवाईसी में 80 प्रतिशत से अधिक प्रगति बढ़ाने के निकायों एवं जनपदों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनपद सीईओ छतरपुर, लवकुशनगर, नौगांव, राजनगर एवं निकायों में सीएमओ महाराजपुर, छतरपुर एवं हरपालपुर की कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और ई केवाईसी में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्माणाधीन उच्च स्तरीय टंकी और परियोजनाओं के कार्य संतोषजनक नहीं होने पर जल निगम महाप्रबंधक को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सीएम मॉनिट की शिकायतों में एसडीएम नौगांव एवं बड़ामलहरा को जल्द प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने सीएम हाउस, आयोग की लंबित शिकायतों एवं राजस्व अवमानना से संबंधित प्रकरणों के भी जल्द प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने हिट एंड रन के लंबित प्रकरणों को एसडीएम नौगांव, लवकुशनगर एवं राजनगर को जल्द भेजने के निर्देश दिए। ताकि जल्द से जल्द राहत राशि स्वीकृत की जा सके।

कलेक्टर ने जनपद सीईओ और निकायों के सीएमओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 अगस्त तक पशुओं को गौशालाओं एवं गोठान निर्मित कर आवारा गौवंश को शिफ्ट कराएं।

कलेक्टर ने बारिश से हुए नुकसान बाढ़ राहत में मकान, पशु एवं जनहानि में सभी प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के प्रकरण बनाने एवं मुआवजा वितरण करने के निर्देश दिए। शासन के निर्देशानुसार यह मुआवजा वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया जाना है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को बारिश से खराब हुई सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जीर्णशीर्ण स्कूल भवनों की जानकारी लेते हुए शेष भवनों को जल्द से जल्द गिराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही आदिम जाति कल्याण विभाग को जीर्णशीर्ण चिन्हित एक पुराने छात्रावास को गिराने की कार्यवाही के लिए ईई पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने जीर्णशीर्ण निजी भवनों को भी नोटिस देकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

*एक पेड़ मां के नाम अभियान*

*पौधरोपण में कम प्रगति पर सीएमओ नौगांव, जीएम डीआईसी व वेयर हाउस प्रबंधक को शोकॉज*

*श्रम निरीक्षक की वेतन रोकने के निर्देश*

*पौधरोपण की फोटो वायुदूत एप में अपलोड करना अनिवार्य*

एक पेड़ मां के नाम अभियान में सभी विभागों को लक्ष्यानुसार पौधारोपण के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर ने नौगांव सीएमओ, जीएम उद्योग केन्द्र एवं प्रबंधक वेयर हाउस द्वारा लक्ष्य के विरुद्ध बहुत कम पौधारोपण पर कारण बताओ नोटिस जारी करने और श्रम निरीक्षक की वेतन पौधारोपण पूर्ण ना करने तक रोकने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधरोपण की वायुदूत ऐप पर निरंतर प्रविष्टि अनिवार्य रूप से कराएं। कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए कि पौधरोपण का कार्यक्रम कर अर्बन फॉरेस्ट का एक बोर्ड भी लगाएं।

*स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की हुई समीक्षा*

कलेक्टर ने 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

*लोक सेवा गारंटी के बाहर होने पर पेनाल्टी अधिरोपित*

*टीएल प्रकरण की समीक्षा में नौगांव सीएमओ को शोकॉज और उद्यानिकी अधिकारी की एक दिवस की वेतन काटने के निर्देश*

कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी में समयसीमा से बाहर होने पर दो प्रकरण में तहसीलदार छतरपुर (ईशानगर) पर 1 हजार एवं 1-1 प्रकरण में नायब तहसीलदार भगवां, महेबा, सरबई पर 500-500 की पेनाल्टी अधिरोपित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सहायक संचालक उद्यानिकी द्वारा टीएल प्रकरण की जानकारी नहीं होने पर एक दिन की वेतन काटने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम जीवन ज्योति और सुरक्षा बीमा योजना का पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर हितग्राहियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने टीएल में दर्ज पेड़ काटने से संबंधित शिकायत का जवाब न भेजने पर नौगांव सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें