कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारी कर्मचारियों में अपने दायित्व निर्वहन में उत्साह

Advertisement

(सागर) कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने विगत समय सीमा बैठक में निर्देश दिए थे कि जो अधिकारी अपने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करते हुए अपना कार्य पूर्ण करेगा उसे प्रशस्ति पत्र देते हुए पुस्कृत किया जायेगा। आज समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश का पालन करने हुए एसडीएम कार्यालय सागर में पदस्थ स्टोनो ग्रेड दो मोहिनी उपाध्याय को टीएल शिकायकतों, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को समय से पूर्ण करनें एवं अपने प्रशासनिक दायित्वों के ईमानदारी से निर्वहन करने पर एवं अपने कार्य को पूर्ण करने पर कलेक्टर श्री संदीप जी आर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए पुरस्कृत किया गया। मोहिनी उपाध्याय ने बताया कि कलेक्टर श्री संदीप जी आर की यह पहल बहुत अच्छी है इस पहल से शासकीय अधिकारी कर्मचारी अपने कार्य में रुचि के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपना कार्य समय पर पूर्ण करेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें