सांसद की पहल पर श्री राकेश कुमार यादव के कैंसर उपचार के लिए दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Advertisement

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अस्पताल को राशि अंतरित की गई

(सीधी) सांसद डॉ राजेश मिश्रा की पहल पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए जिले के श्री राकेश कुमार यादव के कैंसर उपचार हेतु दो लाख रूपये का अनुदान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से स्वीकृत किया गया है। उक्त राशि एनईएफटी/आरटीजीएस के द्वारा सीधे अस्पताल के खाते में अंतरित की गई है।सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने बताया कि जिले के तहसील रामपुर नैकिन के ग्राम अहिरान टोला के श्री राकेश कुमार यादव कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। उन्होने उपचार के लिए राशि हेतु आवेदन किया गया था। उनकी आर्थिक एवं शारीरिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए प्रधानमंत्री जी से आर्थिक सहायता हेतु अनुरोध किया गया थां सांसद ने प्रधानमंत्री जी द्वारा आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी लोगों के कष्ट को समझते है इसलिए मेरे एक अनुरोध पर ही सहदयता से उन्होने राशि स्वीकृत की है। इसके लिए प्रधानमंत्री जी का ह्नदय से आभार है। सांसद ने श्री राकेश कुमार यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें