खाद्य सुरक्षा विभाग ने रक्षाबंधन पर्व के पूर्व मिठाईयों के लिए नमूने
(हरदा) रक्षाबंधन पर्व के पूर्व स्थानीय प्रतिष्ठानों पर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने निरीक्षण कर मिठाईयों के सैम्पल लिये।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र कांबले ने बताया कि निरीक्षण के दौरान हरदा के राजस्थान मिष्ठान से केसर बर्फी और मावा बर्फी, बादर स्वीट हरदा से मलाई बर्फी तथा न्यू पुरोहित स्वीट हरदा से पेड़ा और मिल्क केक के सैंपल लिये गये। उन्होने बताया कि ये सैंपल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जायेंगे तथा जांच बाद रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
मुईन अख्तर खान
RPKP INDIA NEWS
हरदा

