तिरंगा यात्रा सिर्फ परंपरा नहीं, एकता और गौरव की पहचान : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
(भोपाल) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के नेतृत्व में बुधवार को ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि तिरंगा यात्रा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि एकता और गौरव की पहचान है। उन्होंने आहवान किया कि सभी ग्वालियरवासी राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हों।
