कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण

Advertisement

(रीवा)  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन किया गया। कलेक्टर ने कहा कि देश की आजादी के लिये कुर्बानी देने वाले शहीदों को याद करने का आज दिन है। कलेक्टर ने कहा कि सभी शासकीय अधिकारी व कर्मचारी संवेदनशील होकर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें तथा शासन की योजनाओं व कार्यक्रमों को हर जरूरतमंद तक पहुंचायें। साथ ही स्वयं एवं अपने परिजनों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, सहायक कलेक्टर दृष्टि जायसवाल, एसडीएम हुजूर सुश्री वैशाली जैन तथा कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने ध्वजारोहण के बाद जनअभियान परिषद द्वारा चलाये जा रहे मेरा तिरंगा मेरा शान अभियान में हस्ताक्षर किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें