कलेक्ट्रेट भवन मैहर में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
(मैहर) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय मैहर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में कलेक्टर रानी बाटड द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर रानी बाटड ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम विकास सिंह सहित समस्त कार्यालय प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
