कलेक्‍टर श्री यादव ने शासकीय अनुसूचित बालक आश्रम शाला ठुठिया सलैया में छात्रों के साथ पंगत में बैठकर किया मध्यान्ह भोजन

Advertisement

(कटनी) कलेक्‍टर श्री दिलीप कुमार यादव ने शासकीय अनुसूचित बालक आश्रम शाला ठुठिया सलैया पहुंच कर पंगत में बैठकर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत मध्यान्ह भोजन के तहत स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विशेष भोज में शामिल हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्‍वकर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत भी मौजूद रहे।

छात्रों को विशेष भोज में पूड़ी, आलू- छोले की मसालेदार सब्जी, मटर-पनीर की सब्जी, पुलाव, अचार, पापड़, सलाद , बूंदी का लड्डू, बर्फी और सेवईयां की खीर परोसी गई, जिसका छात्रों ने स्वरूचि से जायका लिया।खूब मन लगाकर पढ़ने की दी सीखविशेष भोज के बाद कलेक्‍टर श्री यादव ने छात्रों से संवाद किया। उनके गांवों का नाम और समस्याएं पूंछी। जिस पर छात्रों ने अच्छी पढ़ाई होने की बात बताई और कहा कि उन्हें पुस्तकें मिल गई हैं। उन्हें कोई समस्या नहीं है।

कलेक्‍टर श्री यादव ने छात्रों से खूब मन लगाकर पढ़ने और छात्रों को पढ़ाई में कठोर परिश्रम करने की सीख दी।एक पेड़ मां के नाम किया पौधारोपणयहां बालक आश्रम शाला ठुठिया सलैया में पहुंचने पर कलेक्टर श्री यादव ने स्कूल परिसर में एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया। कलेक्टर श्री यादव ने यहां पाम का पौधा लगाया। इस दौरान एसडीएम कटनी प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, जिला संयोजक विमल चौरसिया, तहसीलदार बड़वारा अनुराधा सिंह मौजूद रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें