कलेक्टर श्री जैन ने स्कूल में विद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन

Advertisement

(हरदा) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने टिमरनी विकासखण्ड के ग्राम सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुँच कर वहाँ के विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्य श्री अनुराग पाण्डे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मौजूद थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री जैन ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें