शिक्षा विभाग, सर्व शिक्षा अभियान एवं जन जातीय कार्य विभाग के अधिकारियों को छात्रावासों का निरीक्षण करने के निर्देश

Advertisement

(उमरिया) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने पाली पाली छात्रावास से पांच छात्राओ व्दारा बिना बताए कहीं चले जाने की घटना को गंभीरतापूर्वक लेते हुए शिक्षा विभाग, सर्व शिक्षा अभियान एवं जन जातीय कार्य विभाग के अधिकारियों को छात्रावासों का निरीक्षण अभियान चलाकर करने के निर्देश दिए है। उन्होने कहा है कि जिला अंतर्गत संचालित समस्त छात्रावासों का सात दिवस के अंदर निरीक्षण किया जाए । उन्होेने कहा कि छात्रावासों मे कैमरा चालू स्थिति में होनी चाहिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर बैकअप प्राप्त किया जा सके । इसके साथ ही छात्रावासों में निवासरत बच्चों के कमरों की प्रति सप्ताह जांच की जाएं , यदि कोई अनुचित सामग्री पाई जाती है तो, इसे गंभीरतापूर्वक लेते हुए आवश्यक कदम उठाएं जाएं । इसी तरह छात्रावासो में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम होना चाहिए। बैठक में एसडीएम पाली अंबिकेश प्रताप सिंह, डिप्टीय कलेक्टर मीनांक्षी इंगले, हरनीत कौर कलसी सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें