कलेक्टर ने सी.एम. हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतो का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के दिए निर्देश

Advertisement

कलेक्टर ने समयावधि पत्रो की समीक्षा की

(शहडोल)  कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में  समयावधि पत्रो की समीक्षा की।  समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि  सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतो का निराकरण संतुष्टिपूर्वक कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण हेतु मैदानी अमले को भी दायित्व सौंपे तथा जिला प्रमुख अधिकारी शिकायतो के निराकरण की स्थिति की मॉनीटरिंग करें। कलेक्टर ने कहा कि जिन विभागों में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें कम संख्या में हैं, उन विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी शत-प्रतिशत शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में दी जाने वाली सेवाओं का निराकरण समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए। इसी तरह आपने अन्य विभागों के अधिकारियों जहां लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत सिटिजन चार्टर लागू है तथा समय-सीमा के भीतर सेवाएं प्रदाय की जानी है को निर्देश दिए कि संबंधित विभाग समय-सीमा के भीतर सेवाएं प्रदान करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ऊर्जा विभाग सहित अन्य विभागों में सीएम हेल्पलाइन के लंबित  शिकायतो के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली तथा निराकरण करने के निर्देश दिए।      बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ज्योति परस्ते, श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें