विधायक पाटन श्री अजय बिश्नोई ने की सफाई साथियों से चर्चा

Advertisement

(जबलपुर) पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद पटेल द्वारा 13 अगस्‍त को मानस भवन से स्वच्छता संस्कार सफाई साथी आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। जिसके अनुक्रम में आज विधायक पाटन श्री विश्नोई ने पाटन विधानसभा के चार सेक्टर के सफाई साथियों से चर्चा की। चार सेक्टर में से तीन सेक्टर जनपद पंचायत पाटन एवं एक जनपद पंचायत मझौली की है। उपस्थित सभी सफाई साथियों से उनके क्लस्टरों के बारे में सूक्ष्मता से जानकारी ली गई। सेक्टर के अंतर्गत आने वाले शासकीय संस्थाओं में स्थित शौचालय की जानकारी ली गई। इस मौके पर ही विधायक श्री विश्‍नोई के द्वारा संबंधित सेक्टर के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर समस्या का निराकरण कराया गया एवं प्रक्रिया को सरल करने के सुझाव दिए गए। उनके द्वारा बताया गया कि शासकीय संस्थाओं में निर्मित शौचालय को कैसे बेहतर एवं क्रियाशील किया जा सकता है। उनके द्वारा उपस्थित सभी स्वच्छता साथियों के नाम, मोबाइल नंबर एवं सेक्टर की जानकारी नोट की गई एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं सेक्टर के अधिकारियों को उनके द्वारा नोट कराया गया। इस दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री मनोज सिंह, जिला समन्वयक अरुण सिंह, ब्लॉक समन्वयक पाटन, मझौली एवं दिनेश चौरसिया जनपद पंचायत मझौली से उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें