बड़वारा पुलिस ने मोटर साईकिल चोरों को गिरफ्तार कर मोटर साईकिल की बरामद

Advertisement

(कटनी) कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के व्दारा क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों का खुलासा करने, चोरी करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी, हेडक्वाटर उमराव सिंह के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा क्षेत्रांतर्गत दो मोटरसाईकिल चोरी करने वालो का खुलासा किया गया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 23/7/25 को फरियादी द्वारा थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट की गई कि शाम 4/00 मै अपनी बजाज कंपनी की पल्सर मोटर साईकिल क्र. एमपी 21 जेड जी 2609 से काम से मझगवाँ गया था, वेयर हाउस के पास आम के बगीचे के सामने रोड से मोटरसायकल जिसकी कीमती 50,000/-रुपये है कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है।

एक अन्य प्रकरण में दिनांक 17.08.25 को फरियादी राजाराम पटेल निवासी चमनगवां ने थाना आकर रिपोर्ट लेख कराया कि इसकी मोटरसायकल क्र. एमपी 21 एमएफ 8096 उसके घर ग्राम रुपोंद से जिसकी कीमत 70,000/- रुपये है कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गये है। दोनो फरियादियों की रिपोर्ट पर अज्ञात मोटरसायकिल चोरो के विरुद्ध अपराध धारा 303(2) बीएनएस का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अज्ञात मोटरसायकिल चोरों को पकड़कर मोटर साइकिल बरामद करने हेतु लगातार भ्रमण कराया जाकर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। मुखबिर से अज्ञात चोर के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थाना बड़वारा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संदेही सीताराम गौड एवं भगवत सिंह गौड एवं चोरी गई मोटरसायकिलों की पता तलाश आस पास के गांवो एवं बड़वारा मे किया गया। संदेही शिवम यादव पिता परसराम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम रूपौद थाना बडवारा को पकडकर घटना के संबंध में पूँछ ताँछ किया जो संदेही शिवम यादव पिता परसराम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम रूपोंद थाना बडवारा का मोटर साईकल क्रमांक एम पी 21 एम एफ 8096 के चोरी करना स्वीकार किया। संदेही चंदन कुशवाहा पिता कमलेश कुशवाहा उम्र 26 साल निवासी ग्राम रुपौंद थाना बड़वारा जिला कटनी से पूंछतांछ की गई जिसने पल्सर मोटरसायकल क्र. एमपी 21 जेडजी 2609 को चोरी करना स्वीकार किया। उक्त दोनो आरोपीगणों से 02 अदद चोरी गई मोटरसकिल कुल कीमती 1,20,000/- रुपये बरामद कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय जे आर पर पेश किया गया।

इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक के के पटेल, उप निरीक्षक लेख सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक विक्रम सिंह, सहायक उप निरीक्षक सतेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक लालजी यादव, प्रधान आरक्षक वरिन्द्र चढ़ार, आरक्षक संतोष यादव, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक दीपक सिंह, आरक्षक बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही।

✍️ अभिमन्यु विश्वकर्मा
RPKP INDIA NEWS
             कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें