जनता की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य : विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह
(खरगापुर) भाजपा के शासन में स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून, रोजगार सहित सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो चुकी हैं, सिर्फ भ्रष्टाचार और नकामियों का बोलबाला है!
पूर्व में आप सभी को सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत किया गया था कि प्रेमलाल रैकवार जनपद पंचायत बल्देवगढ़ की ग्राम पंचायत छिदारी का रहने वाला है जो अत्यधिक गरीब परिवार से है वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था विधायक को पता लगने पर गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को उपचार के लिए तत्काल प्रभाव से भोपाल कैंसर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उसको व्यक्तिगत रूप से आर्थिक सहायता करते हुए भोपाल कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया और उपचार प्रारंभ कराया गया ।
इसके पश्चात विधायक श्रीमती गौर के द्वारा जिला प्रशासन सहित समस्त जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और शासन स्तर पर प्रेमलाल को हर संभव सहायता देने हेतु आग्रह किया गया,मगर अफसोस हुआ कि आज दिनांक तक पीड़ित को कोई भी सहायता शासन द्वारा मुहैया नहीं करवाई गई जिसकी वजह से उसके उपचार में गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही थी। इसकी सूचना पुनः पीड़ित के परिजनों द्वारा विधायिक जी के पुत्र दिग्विजय सिंह गौर अम्मू दादा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष को दूरभाष पर पीड़ित के द्वारा बताया गया कि मेरे पास पैंतीस हजार रुपए नहीं होने की वजह से अस्पताल प्रबंधन द्वारा पीड़ित का उपचार रोक दिया गया है,
जिसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए दिग्विजय सिंह गौर ने स्वयं भोपाल कैंसर अस्पताल में पहुंच कर व्यक्तिगत खर्चे पर पुनः पीड़ित का उपचार प्रारंभ कराया और उन्होंने पीड़ित व्यक्ति को पूर्ण आश्वासन दिया कि आगे भी हर संभव मदद की जाएगी पीड़ित के इलाज में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी ।
खरगापुर विधानसभा में दिग्विजय सिंह गौर अम्मू दादा के द्वारा समाज सेवा के कार्यक्रम हमेशा चलते रहते हैं । सराहनीय कार्य को देखते हुए समस्त विधानसभा वासियों ने प्रशंसा की है ।
