मैहर कलेक्टर ई-रिक्शा पर बैठकर कार्यालय पहुंची
(मैहर) कमिश्नर रीवा बीएस जामोद की पर्यावरण संरक्षण की अपील पर मंगलवार को अधिकारियों का साइकिल ई-रिक्शा या पैदल चलकर कार्यालय पहुंचने का क्रम अनवरत जारी है। तीसरे कलेक्टर मैहर रानी बाटड और अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ई-रिक्शा में यात्रा कर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर अन्य जिला अधिकारी भी सरकारी डीजल-पेट्रोल चलित वाहन को छोडकर साइकिल, ई-रिक्शा या पैदल चलकर अपने-अपने कार्यालय पहुंचे।
