जिला पंचायत रतलाम के सभागृह में पंचायत उन्नति सूचंकांक का विमोचन एवं प्रचार-प्रसार के लिये जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
(रतलाम) जिला पंचायत रतलाम के सभागृह में पंचायत उन्नति सूचकांक ( पीएआई 1.0 ) वर्ष 2022-23 का विमोचन एवं प्रचार-प्रसार के लिये जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभुलाल चंद्रवंशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत के जिला पंचायत उपाध्यक्ष, श्री केशुराम निनामा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री श्रृंगार श्रीवास्तव, अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री निर्देशक जी शर्मा, श्री महेश चौबे – परियोजना अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आरजीएसए), जिला समन्वयक (आरजीएसए), जिले के ब्लॉक समन्वयक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर मौजुद रहे।
कार्यक्रम में पंचायत एवं जिला विकास सूचकांक के 9 विषयों पर जिले की 20 ग्राम पंचायतों का चयन किया जिसमें सशक्त पंचातय सतत् विकास की अवधारणा के साथ पंचायतों को सशक्त बनाने, उनके काम-काज को पारदर्शी एवं कुशल बनाने में किये गये कार्यों के आधार पर जिले की ग्राम पंचायतों को पंचायत विकास सूचकांक ( पीएआई 1.0 ) वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायत को अध्यक्ष द्वारा, प्रथम- ग्राम पंचायत खजुरिया राशि रूपये 11000/-, द्वितीय ग्राम पंचायत खारवां कला राशि रूपये 7100/-, तृतीय ग्राम पंचायत मावता राशि रूपये 5100/- प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचातय सिंदुरकिया, पंचेड., कोटडीताल, ढोढर, बर्डियागोयल, बंजली, मनुनिया को राशि रूपये 2100/-का पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही अन्य 10 चयनित ग्राम पंचायत-बरखेडाकला, गरगडिया, परवलिया, इटावामाताजी, मलवासा, माननखेडा, डेलवास , नौगांवाजागीर, सरसी, रिंगनोद को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। सूचकांक के मास्टर ट्रेनर ई.टी.सी. उज्जैन से श्री अरविंद सोनगरा एवं श्री शशांक भार्गव द्वारा(पीएआई 1.0) का विमोचन कर एवं प्रचार-प्रसार कर पंचायत उन्नति सूचकांक की वेबसाईट पर प्रविष्टि करने के बारे में बताया गया। एवं पंचायत उन्नति सूचकांक में 2023-24 हेतु उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मार्गदर्शन दिया गया।
