जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का गंभीरता पूर्वक निराकरण किया जाए: सीईओ श्री जैन
जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
अवैध कॉलोनी निर्माण की जांच के दिए निर्देश
जनसुनवाई में मुलताई निवासी कमलेश डहारे ने जॉइनिंग से संबंधित शिकायत का निरीक्षण शिक्षा विभाग द्वारा नहीं किए जाने के संबंध में आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन पर जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने शिक्षा विभाग के डीईओ को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। मुलताई तहसील के बीरूल बाजार निवासी बाबूराव ने अवैध कॉलोनी निर्माण को लेकर शिकायती आवेदन दिया। जिस पर जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए। आमला तहसील के ग्राम डोडावानी निवासी गोवर्धन ने अनावेदकों के विरुद्ध उचित दंडात्मक कार्रवाई किए जाने के लिए आवेदन दिया। जिस पर जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने आमला तहसीलदार को सिविल न्यायालय के आदेश का अवलोकन कर अग्रिम कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। बैतूल तहसील के ग्राम किला खंडारा निवासी भुनेश्वरी राठौर ने आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन दिया। जिस पर जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने महिला बाल विकास विभाग के संबंधित अधिकारी को प्रकरण की जांच का निराकरण के निर्देश दिए।
केसीसी पर खाद एवं लोन संबंधी जानकारी दिए जाने की मांग
जनसुनवाई में बैतूल तहसील के ग्राम लाखापुर निवासी नविंद्र यादव ने आवेदन के माध्यम से शासकीय मार्ग को अनावेदक द्वारा जेसीबी से खोदकर आवागमन अवरुद्ध किए जाने की शिकायत की। जिस पर जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने बैतूल तहसीलदार को प्रकरण की जांच कर रास्ते के विवाद का निराकरण किए जाने के निर्देश दिए। बैतूल तहसील के बाजपुर निवासी संतोष रावत ने अनावेदकों के विरुद्ध उचित दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर आवेदन दिया। जिस पर जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण की निराकरण के निर्देश दिए। बैतूल तहसील के ग्राम सोमारी निवासी काशी बाई ने रास्ते के विवाद को लेकर शिकायत की। जिस पर जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने रास्ते विवाद का निराकरण किए जाने के निर्देश बैतूल तहसीलदार को दिए। बैतूल के किला खंडारा निवासी बिमल ने केसीसी पर खाद एवं लोन संबंधी जानकारी दिए जाने के लिए आवेदन दिया। प्राप्त आवेदन पर जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण के निराकरण के निर्देश दिए।
