कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया तैयारियों का निरीक्षण

Advertisement

(मुरैना) आगामी शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर 23 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले *शनि मेले* को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी हैं। इस संबंध में *कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना* द्वारा मंगलवार को शनि मंदिर सभागार में बैठक आयोजित कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि *22 व 23 अगस्त* को जिन अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गए हैं, वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण सजगता एवं प्रतिबद्धता के साथ करें। उन्होंने बताया कि *शनि मेला पूर्णतः सीसीटीवी कैमरों की निगरानी* में रहेगा, जिससे संपूर्ण गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके।

इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ, **अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत, **अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर, अन्य संबंधित जिला अधिकारीगण एवं **बानमौर तहसील* के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने शनि मंदिर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया एवं संबंधित विभागों से तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने नगर निगम मुरैना एवं नगर परिषद बानमौर को *सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने* तथा *जूते-चप्पल व पुराने वस्त्रों को हटाने* के निर्देश दिए। *पीएचई विभाग* द्वारा मेले में *60 पानी के टैंकर* लगाए जाएंगे, जिनकी रिफिलिंग की व्यवस्था जनपद सीईओ द्वारा की जाएगी।

पार्किंग, बैरिकेडिंग, व मार्ग मरम्मत* के संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने *वन विभाग* को झाड़ियों की सफाई हेतु *100 कर्मचारियों* की तैनाती के निर्देश दिए। *विद्युत विभाग* को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार *जनरेटर की व्यवस्था* रखने के निर्देश दिए गए। *बंदरों की समस्या* के समाधान हेतु मथुरा-आगरा से विशेष टीम बुलाने के निर्देश भी दिए गए।स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत *अस्थाई अस्पताल, चिकित्सक, एम्बुलेंस एवं एएनएम स्टाफ* की तैनाती सुनिश्चित करने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया। नगर निगम को *दो फायर बिग्रेड, तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को **24 महिला कर्मचारियों* की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाने के निर्देश दिए गए, जिनकी सूचना *शनि कंट्रोल रूम* में उपलब्ध कराई जाएगी। *पुलिस अधीक्षक श्री समीर सौरभ* ने मेला परिसर में *तीन स्तरीय बैरिकेडिंग, तलाशी व्यवस्था एवं सुरक्षा के समुचित प्रबंध के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को मेला आरंभ होने से पूर्व संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि सभी अधिकारी **टीम भावना* से कार्य करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और मेला शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें