कृषकों के दल को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
(उमरिया) राज्य पोषित योजना अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण रथ को कलेक्टर धारणेन्द्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि यह रथ 20 अगस्त को बिलासपुर से रायपुर पहुंचेगा जहां कृषि विज्ञान केंद्र में कृषक प्रशिक्षण एवं सरकंडा फार्म का भ्रमण करेगा तथा रात्रि विश्राम यहीं होगा। इसी तरह 21 अगस्त को रायपुर में ही कृषि विज्ञान केंद्र में कृषक प्रशिक्षण एवं वाना फार्म एवं व्ही एन फार्म का भ्रमण एवं रात्रि विश्राम, 22 अगस्त को रायपुर से राजनादगांव के लिए प्रस्थान करेगा जहां कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षण एवं क्षेत्र भ्रमण रात्रि विश्राम करेगा । 23 अगस्त को राजनाँदगांव से उमरिया के लिए यह दल वापस होगा । इस अवसर पर उप संचालक कृषि सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
