कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

Advertisement

(शहडोल)  कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता की उपस्थिति में कमिश्नर कार्यालय शहडोल के अमरकंटक सभाकक्ष में साप्ताहिक जन सुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और समस्याओं तथा शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम कोटमा निवासी  दुआसिया कुशवाहा ने गरीबी रेखा में नाम जुड़वाने,  अनूपपुर जिले के ग्राम सरफा निवासी राकेश मिश्रा ने अतिथि शिक्षक के पद हेतु किये गए आवेदन को स्वीकार कराने,  ग्राम  फुनगा निवासी श्री गणेश मिश्रा सेवा निवृत्त शिक्षक ने नियुक्ति वर्ष 1974-75 से पूर्ण वेतनमान दिलाए जाने, शहडोल जिले के ग्राम भमता बड़ाटोला निवासी सविता सिंह ने ऑगनवाडी सहायिका में हुए भर्ती की जांच कराने हेतु आवेदन जनसुनवाई में प्राप्त हुए। कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य अवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मगन सिंह कनेश सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें