आदि कर्मयोगी अभियान के बेहतर क्रियान्वयन में अधिकारियों के समन्वित प्रयास की आवश्यकता-अपर कलेक्टर

Advertisement

आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का हुआ आयोजन

(अनुपपुर) अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय ने कहा है कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जनजातीय शासन व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन लाने के उद्देश्य से एक नई पहल की गई है। इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर नेतृत्व क्षमता विकसित करना एवं ग्राम-स्तर पर सहभागी विकास व्यवस्था को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के बेहतर क्रियान्वयन में अधिकारियों के समन्वित प्रयास की आवश्यकता है। अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय आज कलेक्टर कार्यालय में आयोजित आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।अपर कलेक्टर श्री पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भारत देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश शासन द्वारा 2030 तक जनजातीय गांव को विकसित बनाए जाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत अनूपपुर जिले के 371 जनजातीय गांव को चिन्हित किया गया है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी सकारात्मक प्रयास करें।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिला मास्टर ट्रेनर्स और ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम एक आदिवासी ग्राम को गोद लेंगे। जनजातीय कार्य विभाग के अनुसार यह पहल ग्राम स्तर पर योजनाओं और सेवाओं की बेहतर पहुँच, जवाबदेही और नवाचार सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई है। गोद लिए गए ग्रामों में आदि सेवा केंद्र की स्थापना होगी और ग्राम कार्यपुस्तिका के माध्यम से स्थानीय विकास योजनाएँ बनाई जाएँगी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जनजातियों के लिए चिन्हित सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिया जाएगा तथा मास्टर ट्रेनर के लिए 21, 22 एवं 23 अगस्त को प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।

कार्यशाला में भोपाल से प्रशिक्षण लेकर आए मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि आदि कर्म योगी अभियान के नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं सहायक नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग होंगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान पीएम जनमन योजना धरतीआबा योजना तथा अन्य योजनाओं को सम्मिलित कर विकसित भारत हेतु महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। इस दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने अभियान से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

कार्यशाला में आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत जुड़े अधिकारी, मास्टर ट्रेनर एवं अन्य विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें