मैहर एसडीएम ने कार्यभार संभालते ही मां शारदा देवी प्रबंध समिति की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Advertisement

(मैहर) मां शारदा देवी धाम में नव पदस्थ एसडीएम प्रशासक सुश्री दिव्या पटेल ने अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले मां शारदा देवी प्रबंध समिति की बैठक में शामिल होकर मंदिर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रभारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और मंदिर प्रबंधन से जुड़ी जानकारी विस्तारपूर्वक ली।

सुश्री पटेल ने प्रबंध समिति से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, एवं आवश्यक संसाधनों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मां शारदा धाम देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, ऐसे में यहां की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना प्रशासन की प्राथमिकता होगी।

प्रशासक ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सतत निगरानी एवं समय-समय पर समीक्षा करने के निर्देश दिए। उनके इस निरीक्षण के दौरान शारदा प्रबंध समिति के सदस्य सचिन मिश्रा, शैलेंद्र सिंह ,सी बी पटेल, विजय गंगवानी सहित पदाधिकारी एवं अन्य जिम्मेदार सदस्य उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें