वर्ल्ड मॉस्किटो डे पर जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित

Advertisement

(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसआर रोशन के निर्देशन में जिले में विभिन्न स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ल्ड मॉस्किटो डे पर गतिविधियां आयोजित की गई। इस अवसर पर मच्छर जनित बीमारियों जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया ,फाइलेरिया आदि की रोकथाम के लिए की जा रही गतिविधियों पर चर्चा भी की गई।
जिला स्तर मलेरिया कार्यालय में मलेरिया अधिकारी एच एम रावत द्वारा बैठक की गई। जिले के राय नर्सिंग कॉलेज टीकमगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें राय नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य से नीरज पाराशर, श्री शरद नायक, महीप सिंह, नर्सिंग कॉलेज के छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रुचि साहू द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक की गई और कार्यकर्ताओं को मच्छर जनित परिस्थितियों के शमन के लिए शपथ भी दिलाई गई।
इसी प्रकार के कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ जतारा और पलेरा में भी आयोजित किये गये। गतिविधियों में इस बात पर बल दिया गया कि प्रति सप्ताह साफ पानी बदलकर पानी में बहाव बनाकर या पानी को ढक कर रखकर इस तरह की छोटी-छोटी सावधानियां रखकर मच्छरों की उत्पत्ति पर सहज नियंत्रण किया जा सकता है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें