कलेक्टर ने किया उर्वरक वितरण केन्द्रों का निरीक्षण

Advertisement

(सतना) कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने  सतना स्थित शेरगंज और सिविल लाइंस के मार्कफेड गोदाम का निरीक्षण कर किसानों को केंद्रों से खाद वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने टोकन काउंटर भी देखे तथा किसानों से बातचीत कर व्यवस्था का फीड बैक लिया। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देश पर अपर कलेक्टर विकास सिंह ने सतना जिले के उर्वरक वितरण केन्द्र और प्राइवेट विक्रय संस्थायो में किसानों को सही रेट पर सुगमता से खाद वितरण कराने तहसीलदारों की डयूटी भी लगाई है। जिसमें संबंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट वितरण स्थल पर कानून और व्यवस्था भी देखेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें