पॉलिटेक्निक परिसर के जर्जर भवन तोड़े जाने के निर्देश
संस्था के हॉल में कार्यक्रम आयोजित करने पर देना होगा किराया
(हरदा) कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में स्थानीय शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की जनभागीदारी सामान्य प्रबन्ध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक डॉ. आर.के. दोगने भी उपस्थित थे।बैठक में संस्था के परिसर में जर्जर भवनों की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये गये कि उक्त भवनों की सुरक्षा की जांच करें, जो भवन खतरे की स्थिति में हैं, उनको तोड़ा जाए। बैठक में संस्था के सत्र 2025-26 के लिये संभावित मदवार बजट का अनुमोदन किया गया। संस्था में आउटसोर्स से कर्मचारियों से कार्य कराने की व्यवस्था भी तय की गई। इसके अलावा संस्था के मुख्य हॉल व एलआरयूसी हॉल का उपयोग करने पर मुख्य हॉल का किराया व सफाई शुल्क प्रतिदिन 2000 रूपये तथा एलआरयूसी हॉल का किराया प्रतिदिन 3000 रूपये निर्धारित करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इस दौरान संस्था की प्राचार्य डॉ. अभिरूचि सिंह सहित समिति सदस्य मौजूद थे।
