सबलगढ़ एसडीएम ने किया खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण

Advertisement

(मुरैना) कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना के निर्देशानुसार सबलगढ़ एसडीएम श्री अरविन्द कुमार माहौर ने गुरुवार को सबलगढ़ मंडी परिसर स्थित खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 650 टोकन वितरित किए गए। एसडीएम श्री माहौर ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी पात्र किसानों को खाद उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे संयम और अनुशासन बनाए रखें तथा निर्धारित क्रम के अनुसार खाद प्राप्त करें।इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देश दिए कि वृद्धजनों एवं महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर खाद वितरण सुनिश्चित किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर निजी उर्वरक विक्रेताओं के काउंटर भी लगाए जाने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें