महिला की प्रसव के दौरान मृत्यु होने पर बीएमओ ने घर पहुंच कर सौपा बारह हजार रुपए का चैक

(खरगापुर/टीकमगढ़) जनपद पंचायत बल्देवगढ़ की ग्राम पंचायत भेलसी में प्रसूता महिला की प्रसव के दौरान मृत्यु हो जाने से हितग्राही को ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अंकित त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर बारह हजार रुपए का चैक सौपा ।

यह सहायता राशि मध्य प्रदेश शासन की गाइडलाइन के अनुसार प्रसूता महिला की असमय मृत्यु हो जाने से शासन की जननी सुरक्षा योजना एवं प्रसूति सहायता योजना के तहत मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाती है इस क्रम में हितग्राही के पति को 12 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अंकित त्रिपाठी ने बताया कि शासन की मंशा प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु दर को रोकना और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक मदद पहुंचाना है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य विभाग हमेशा ग्रामीण अंचलों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जननी सुरक्षा योजना और प्रसूति सहायता योजना का उद्देश्य प्रसव के दौरान महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना, अस्पताल में प्रसव को प्रोत्साहित करना और किसी अप्रत्याशित घटना की स्थिति में परिवार को आर्थिक संबल देना है

इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने शासन और स्वास्थ्य विभाग के इस कदम की सराहना की। उनका कहना है कि सहायता राशि से पीड़ित परिवार को कुछ आर्थिक संबल मिलेगा। साथ ही उन्होंने मांग की कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रसव के समय चिकित्सा संसाधनों को और बेहतर बनाया जाए।

✍️ शिवराज सिंह
RPKP INDIA NEWS
  खरगापुर(टीकमगढ़)

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें