मुख्यमंत्री डॉ. यादव व केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी का लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह के निवास पहुंचने पर हुआ आत्मीय स्वागत
(जबलपुर) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी आज जबलपुर प्रवास के दौरान लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के निवास पर पहुंचे। इस दौरान मंत्री श्री सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी का आत्मीय स्वागत किया।
