बीईओ श्री जैन ने ग्राम उत्तमपुरा तथा हरपुरा मड़िया में ड्रॉपऑउट छात्राओं के एडमीशन की प्रक्रिया प्रारंभ कराई
(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवके श्रोत्रिय के निर्देशानुसार बीईओ टीकमगढ़ श्री सिद्धार्थ जैन तथा जनपद पंचायत टीकमगढ़ सीईओ श्री के साथ ग्राम उत्तमपुरा तथा हरपुरा मड़िया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण कर ग्राम में ड्रॉपऑउट छात्राओं के अभिभावकों से चर्चा की।
इस दौरान 8वीं के बाद 9वीं में एडमीशन से ड्रॉपआउट छात्राओं के अभिभावकों से संपर्क कर छात्राओं को चिन्हित किया गया तथा दस्तावेजों को एकत्रित कर एडमीशन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। ग्राम पंचायत में छात्राओं को साइकिल वितरण हेतु पात्र किया गया। इसके साथ ही छात्राओं को निःशुल्क पाठय पुस्तक प्रदान की गई तथा ग्रामीणों को छात्राओं को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।
