जिले में 2611 बच्चों का नेत्र परीक्षण कर 421 बच्चों को चश्में के नम्बर प्रदान किये

Advertisement

(हरदा) जिले में अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों का नेत्र परीक्षण कार्यक्रम 1 से 22 अगस्त तक चलाया गया। कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा बच्चों का दृष्टि परीक्षण कर दृष्टि दोष से पीड़ित बच्चों को चिन्हांकित कर स्वास्थ्य केन्द्रों में ला कर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया तथा स्वास्थ्य केन्द्र पर नेत्र सहायक के द्वारा बच्चों के चश्में के नम्बर प्रदाय किये गये।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि इस दौरान जिले के 54 स्कूलों के 2611 बच्चों का नेत्र परीक्षण कर 421 बच्चों को चश्में के नम्बर प्रदाय किये गये। कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंडिया में 18 स्कूलों के 871 बच्चो का नेत्र परीक्षण कर दृष्टि दोष के 126 बच्चों को चश्में के नम्बर प्रदाय किये गये। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खिरकिया में 17 स्कूलों के 765 बच्चों का नेत्र परीक्षण कर दृष्टि दोष पीडित 150 बच्चों को चश्में के नम्बर प्रदाय किये गये। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिमरनी में 19 स्कूलों के 975 बच्चों का नेत्र परीक्षण कर दृष्टि दोष पीड़ित 145 बच्चों को चश्में के नम्बर प्रदाय किये गये। डॉ. सिंह ने बताया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी बच्चों को निःशुल्क चश्में उपलब्ध कराये जायेंगे। डॉ. सिंह ने बताया कि एनएचएम के नये निर्देषानुसार आगामी दिवसो में नेत्र सहायको के द्वारा अपने अपने क्षेत्र के सभी स्कूलो में जा कर नेत्र परीक्षण किया जावेगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें