विकासखंड रामपुर नैकिन में माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन
(सीधी) सीधी जिले के जनपद सभागार रामपुर नैकिन में प्रस्फुटन समितियों के सक्रियकरण व माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जन अभियान परिषद शासी निकाय के सदस्य श्री कृष्णाकांत दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता श्री प्रवीण पाठक सम्भागीय समन्वयक जन अभियान परिषद सम्भाग रीवा द्वारा की गई।
कार्यशाला में जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के सीईओ श्री राजीव तिवारी व जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री शिवदत्त उरमलिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को जन अभियान परिषद की मूल अवधारणा के साथ-साथ माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान की विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही उपस्थित मास्टर ट्रेनर सुश्री रेनू पटेल द्वारा सभी प्रतिभागियों को मिट्टी के पार्थिव गणेश जी की प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का सम्पूर्ण संयोजन श्री अनिल पाठक विकासखंड समन्वयक रामपुर नैकिन द्वारा किया गया। कार्यशाला में विकासखंड में कार्यरत प्रस्फुटन समिति व नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि, मेन्टर्स, नवांकुर सखी प्रेरक, सहायक व सीएमसीएलडीपी के छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
