बिजावर विधायक ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण
(छतरपुर) बिजावर विधायक राजेश शुक्ला ने शनिवार को किशनगढ़ के शासकीय उ.मा. विद्यालय, थाना परिसर एवं पास के खेतों में आबकारी विभाग के अधिकारियों, पुलिस टीम एवं स्कूली छात्र छात्राओं के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान आबकारी स्टाफ, थाना प्रभारी एवं विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे। आबकारी विभाग के द्वारा लगभग 300 पौधे लगाए तथा विधायक श्री शुक्ला ने विद्यालय का निरीक्षण भी किया।
