मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दस्तक अभियान सह स्टॉप डायरिया अभियान की प्रगति की समीक्षा की

Advertisement

(हरदा) शासन के निर्देशानुसार जिले में 22 जुलाई से 16 सितम्बर तक दस्तक अभियान सह स्टॉप डायरिया अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में अभियान के प्रथम चरण की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में डॉ. सिंह ने अभियान के तहत निर्धारित 7 गतिविधियों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने अभियान के तहत न्युनतम उपलब्धि प्राप्त करने पर विकासखण्ड खिरकिया एवं हरदा पर नाराजगी व्यक्त की तथा गंभीर एनिमिया, सिवीयर डायरिया, बेक्टेरियल इन्फेक्शन आदि से ग्रसित बच्चों को चिन्हांकित कर सर्वाेच्च प्राथमिकता से उपचार करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जी. एस. कुशवाह, श्री दिनेश चौहान, एम.एण्ड ई अधिकारी श्री मनीष सकरगाये व जिला मीडिया अधिकारी श्री आई.तिग्गा व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें