नेशनल लोक अदालत 13 सितम्बर को

Advertisement

(मुरैना) मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार श्रीमती संगीत मदान, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना के मार्गदर्शन में आगामी 13 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु क्लेम प्रकरणों के संबंध में 25 अगस्त को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण से संबंधित पीठासीन अधिकारी एवं आवेदक के अधिवक्ता एवं अनावेदक के अधिवक्ता उपस्थित रहे। उनके द्वारा प्रकरणों आपसी राजीनामा के माध्यम से आगामी लोक अदालत में निपटारे के लिए सहमति दी गई। नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक निराकरण हो सके। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना द्वारा निरंतर मीटिंग के आयोजन कर कार्यवाही की जा रही है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें