नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु कार्यक्रम जारी

Advertisement

(उमरिया) रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न उमरिया 25 अगस्त । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण हेतु रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ । कलेक्टर ने कहा कि 1 जनवरी 2025 की स्थिति में प्रत्येक ग्राम पंचायत की दिनांक 1 जनवरी 2023 की स्थिति में तैयार फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाना है। समस्त ग्राम पंचायतों की 1 जनवरी 2023 की स्थिति में फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार है। दिनांक 1 जनवरी 2025 की स्थिति में फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षित करने की प्रक्रिया 3 चरणों में सम्पन्न की जायेगी , जिसमें पहले चरण में कंट्रोल टेबल का वेरिफिकेशन और अपडेशन। कंट्रोल टेबल में संशोधन होने पर संशोधन अनुसार मतदाताओं को सम्बंधित संशोधित क्षेत्रों में शिफ्ट करने की कार्यवाही की जाएगी । द्वितीय चरण में विधानसभा की मतदाता सूची में बढ़े हुए मतदाताओं को सम्बंधित ग्राम पंचायत में जोड़ा जायेगा, विलोपित मतदाताओं को हटाया जायेगा और संशोधित मतदाताओं की जानकारी को संशोधित किया जाकर एकीकरण उपरान्त प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा एवं फोटोरहित एवं फोटोसहित मतदाता सूची की तीन प्रतियों में डी.व्ही.डी. तैयार कर तथा डी.व्ही.डी. की दो प्रतियां ज्वेल केस में आयोग को भेजा जायेगा। तृतीय चरण में दावे आपत्ति प्राप्त की जाकर उनका निराकरण किया जाकर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इसी तरह 1 जनवरी 2025 की स्थिति में प्रत्येक नगरपालिका की वार्डवार दिनांक 1 जनवरी 2023 की स्थिति में तैयार फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाना है। समस्त नगरपालिकाओं की दिनांक 1 जनवरी 2023 की स्थिति में वार्डवार फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार है। प्रथम चरण में कंट्रोल टेबल का वेरिफिकेशन और अपडेशन, कंट्रोल टेबल में संशोधन होने संशोधन अनुसार मतदाताओं को सम्बंधित संशोधित क्षेत्रों में शिफ्ट करने की कार्यवाही की जाएगी । द्वितीय चरण विधानसभा की मतदाता सूची में बढ़े हुए मतदाताओं को सम्बंधित नगरपालिका वार्ड में जोड़ा जायेगा, विलोपित मतदाताओं को हटाया जायेगा और संशोधित मतदाताओ जानकारी को संशोधित किया जाकर एकीकरण उपरान्त प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कि जायेगा। तृतीय चरण-दावे आपत्ति प्राप्त की जाकर उनका निराकरण किया जाकर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। बैठक में बताया गया कि फोटो प्रारूप मतदाता सूची का ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों तथा अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 8 अक्टूबर को,स्टैंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन 8 अक्टूबर को, दावे आपत्ति प्राप्त करने के लिए प्राधिकृत कर्मचारियों का व्दितीय प्रशिक्षण एवं उन्हे आवश्यक सामग्री प्रदाय करने, दावा आपत्ति केन्द्रों के पर्यवेक्षण हेतु नियुक्त अधिकारियों का प्रशिक्षण 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक, दावा आपत्ति केंद्र पर दावे आपत्ति प्राप्ति करने की अवधि 8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक अपरान्ह 3 बजे तक तथा फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय तथा अन्य विहित स्थानो पर सार्वजनिक प्रकाशन 13 नवंबर को किया जाएगा । बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रीता डेहरिया, एसडीएम बांधवगढ कमलेश नीरज, एसडीएम पाली अंबिकेश प्रताप सिंह, एसडीएम मानपुर टी आर नाग, मास्टर ट्रेनर संजय पांडेय सहित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे । मास्टर ट्रेनर व्दारा पीपीटी के माध्यम से तीनो चरणों की जानकारी प्रदाय की गई ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें