कलेक्टर ने सी.एम. हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतो का संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के दिए निर्देश

Advertisement

कलेक्टर ने समयावधि पत्रो की समीक्षा की

(शहडोल) कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में  समयावधि पत्रो की समीक्षा की।  समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में 50 दिन तक की लंबित शिकायतों निराकरण 30 अगस्त तक सभी अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों की मानीटरिंग एल-1 अधिकारी स्वयं करें तथा उन शिकायतों का निराकरण के जवाब दर्ज कराएं।  कलेक्टर नेे कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण हेतु मैदानी अमले को भी दायित्व सौंपे तथा जिला प्रमुख अधिकारी शिकायतो के निराकरण की स्थिति की मॉनीटरिंग करें। कलेक्टर ने कहा कि जिन विभागों में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें कम संख्या में हैं, उन विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी शत-प्रतिशत शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें। माह जुलाई की ग्रेडिंग में जिन विभागों का निराकरण प्रतिशत औसत से कम रहा है, वे विभाग अनिराकृत शिकायतों के कारण सहित जवाब प्रस्तुत करें। यह भी ध्यान रखा जाए कि कोई भी शिकायत अनअटेंडेट  नहीं रहें। आंशिक रूप से दर्ज शिकायतों के निराकरण निम्नगुणवत्ता वाला नहीं रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में दी जाने वाली सेवाओं का निराकरण समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए। इसी तरह आपने अन्य विभागों के अधिकारियों जहां लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत सिटिजन चार्टर लागू है तथा समय-सीमा के भीतर सेवाएं प्रदाय की जानी है को निर्देश दिए कि संबंधित विभाग समय-सीमा के भीतर सेवाएं प्रदान करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, सीईओ जिला पंचायत सौम्या आनंद, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ज्योति परस्ते, श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती अन्तोनिआ एक्का सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें