परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने बाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताआंे को किया गया सम्मानित
(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शोभाराम रोशन द्वारा कार्यालय में 11 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित विश्व जनसंख्या स्थिरता माह के तहत विकल्प कार्यक्रम एवं आईपास डेवलपमेंट फाउंडेशन के विकल्प के सहयोग से उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी का जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों एवं स्कीम पर वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं, पीएचसी व उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्रशस्ति-पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सर्वाधिक प्रसव पश्चात पीपीआईयूसीडी एवं अंतरा इंजेक्शन लगाने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिगौड़ा प्रथम स्थान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मवई द्वितीय स्थान, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लिधौरा तृतीय स्थान व इसी प्रकार अंतरा इंजेक्शन और एफपीएलएमआईसी पोर्टल पर सर्वाधिक कार्य करने वाले उप स्वास्थ्य केन्द्र कँजना प्रथम स्थान, उप स्वास्थ्य केन्द्र बूढ़ौर द्वितीय स्थान व उप स्वास्थ्य केन्द्र गोर तृतीय स्थान तथा आशाओं को योजना ईएसबी 1( विवाह पश्चात् प्रथम बच्चे में दो वर्ष की देरी) – ईएसबी 2 (प्रथम बच्चे के जन्म से दूसरे बच्चे के जन्म में तीन वर्ष का अंतराल) योजना के तहत आशा अनीता नायक प्रथम , शशि राय द्वितीय व सरोज रजक तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार अंतरा कार्यक्रम में सर्वाधिक कार्य करने वाली आशा हीरा बाल्मीकि प्रथम स्थान, आशा कुशवाहा द्वितीय स्थान व नीमा कुशवाहा तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया। सीएमएचओ डॉ रोशन ने परिवार कल्याण के अस्थाई साधनों एवं स्कीम के प्रचार प्रसार के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया और इस प्रकार के आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर डीएचओ-1 डॉ पीके माहोर, डीएचओ-2 डॉ. के एम वरुण, जिला मीडिया अधिकारी श्री मनोज कुमार नायक, डीसीएम श्री प्रबल त्रिपाठी तथा विकल्प कार्यक्रम की ओर से संभागीय समन्वयक श्री संजय कुमार एवं श्री शीलेंद्र रावत भी उपस्थित रहे।
