कलेक्टर के निर्देशन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही
(छतरपुर) मध्यप्रदेश में द्वारा संचालित अवैध मदिरा के संग्रहण, विनिर्माण, विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में आबकारी टीम ने अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की है। अवैध मदिरा के विरुद्ध सहायक आबकारी आयुक्त भीमराव वैद्य के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा थाना हरपालपुर स्थित ग्राम सरसेड, इमलिया के कच्ची मदिरा निर्माण के अवैध कबूतरा डेरे पर कारवाही की गई। जिसमें लगभग 4500 कि.ग्रा. महुआ लाहन और मदिरा निर्माण की भट्ठियों को मौके पर नष्ट किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 06 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। साथ ही 46 लीटर हाथभट्टी मदिरा को जब्त किया गया। जब्त मदिरा, महुआ लाहन और मदिरा निर्माण सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी जा रही है। सम्पूर्ण कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अजय वर्मा, गजेंद्र यादव, राजेंद्र बिलावर आबकारी मुख्य आरक्षक रामनरेश वर्मा, आरक्षक अभिषेक मिश्रा,अनुज सिंह, सोहिल खान, नरेंद्र दुबे, फूलसिंह आदि उपस्थित रहे।
