प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
(हरदा) कृषि विज्ञान केन्द्र कोलीपुरा विकासखंड हरदा में उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य यद्यम उन्नयन योजना के संबंध में तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में हरदा जिले के पीएमएफएमई योजना में लाभान्वित हितग्राहियो को प्रथम दिवस में योजना का परिचय तथा मार्केटिंग ब्राडिंग की जानकारी दी गई। द्वितीय दिवस में ऋण वितरण तथा वित्त प्रबंधन से संबंधित जानकारी दी गई तथा तृतीय अंतिम दिवस में फूड डोमेन एफएसएसएआई तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा ईटीपी तथा आधार उद्यम की जानकारी डीएमके मेघा सुमन के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षणार्थियो व उद्यमियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान श्री विजय सिंह, श्री संतोष शुक्ला तकनीकी सहायक, श्री अनिल गर्ग, श्री योगेश तिवारी, श्री महेन्द्र लोवंशी, श्री अनिल गरीड एवं समस्त उद्यानिकी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहें।
