मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये निर्देश

(मुरैना) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रस्तावित दौरा 31 अगस्त को मुरैना जिले में निर्धारित है। कार्यक्रम के अंतर्गत पिपरसेवा, सांदीपनि विद्यालय पोरसा और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण अम्बाह में किया जाएगा।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा तथा उससे संबंधित दायित्व जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को सौंपे जा चुके हैं। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुरैना में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी समन्वय के साथ सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध और गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें।उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिस विभाग को जो जिम्मेदारी दी गई है, वह विभाग स्वयं उस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करे, केवल अधीनस्थ कर्मचारियों पर निर्भर न रहे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कमलेश कुमार भार्गव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें