कलेक्टर ने संकल्प पत्र का किया विमोचन
(शहडोल) कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने हमारा विद्यालय- हमारा स्वाभिमान के तहत संकल्प पत्र का विमोचन किया। 1 सितम्बर को जिले के समस्त विद्यालयो में पॉच संकल्प दिलाए जाएंगे। हम सब मिलकर अपने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, हरित तथा प्रेरणास्पद बनाएगें। हम विद्यालय के संपदा-संसाधन तथा समय को राष्ट्रधन मानते हुए उनका संरक्षण और विवेक-पूर्वक उपयोग करेंगे,हम विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाएंगे, जहाँ कोई भेदभाव नहीं होगा। हम सभी समभाव से सीखने और सिखाने के पथ पर अग्रसर रहेंगे, हम शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं; अपितु चरित्र-निर्माण, आत्मविकास और समाज-सेवा का साधन मानकर कार्य करेंगे, हम इस विद्यालय को केवल एक संस्था नहीं; अपितु संस्कार, सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने हेतु सतत प्रयत्नशील रहेंगें केे संकल्प शामिल है।
