पारधियों के डेरे में विजयराघवगढ़ पुलिस ने दी दबिश, ली गई तलाशी

एसपी के निर्देश पर खिरवा नंबर 1, फुटहा टोला पहुंची टीम, नष्ट कराया लाहन

(विजयराघवगढ़) पारधी समुदायों के अपराध जगत में सक्रिय होने एवं बदमाशों की तलाश को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर पारधियों की गतिविधियों की जांच, फरार आरोपियों की तलाश एवं अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी रोकथाम हेतु पुलिस की कई टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय की गई हैं। इसी क्रम में विजयराघवगढ़ पुलिस ने रेड कार्रवाई को अंजाम देते हुए संदिग्ध ठिकानों में दबिश दी और बदमाश प्रवत्ति के लोगों की तलाश की।

रविवार को लगभग 5 बजे थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शर्मा ने सहायक उपनिरीक्षक जय सिंह ठाकुर, आरक्षक पप्पू प्रजापति आदि की टीम के साथ ग्राम खिरवा नंबर 1, फुटहा टोला में जाकर पारधियों के डेरे में दबिश दिया।

कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध घरों एवं झोपड़ियों की तलाशी ली गई। जिन स्थानों पर अवैध शराब, लाहन एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री पाई गई, उन्हें मौके पर नष्ट कराया गया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर सख्त चेतावनी दी तथा अवैध गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाने की हिदायत दी।

✍️ अजय त्रिपाठी
   RPKP INDIA NEWS
      विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें