छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन

Advertisement

महाविद्यालय के इर्द गिर्द असामाजिक तत्वों का रहता है डेरा, पुलिस गश्त की आवश्यकता पर दिया जोर

(विजयराघवगढ़) विजयराघवगढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एसडीओपी वीरेंद्र धार्वे को ज्ञापन सौंपते हुए कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा की मांग की गई। रविवार को लगभग 4 बजे अभाविप के तरुण पांडेय ने बताया कि कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभाविप की टीम द्वारा एसडीओपी को ज्ञापन दिया गया है।

ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि महाविद्यालय मार्ग और महाविद्यालय के इर्द गिर्द असामाजिक तत्व मंडराते रहते हैं जिससे छात्र छात्राएं भयभीत रहती हैं और खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। ऐसे में कॉलेज शुरू होने और छुट्टी होने के समय कर पुलिस द्वारा गश्त करना जरूरी है। छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस से गश्त कराने की मांग अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा की गई है ताकि छात्राओं को असामाजिक तत्वों से किसी प्रकार की परेशानियां न हों और छात्राएं निर्भय होकर कॉलेज आ जा सकें।

✍️ अजय त्रिपाठी
RPKP INDIA NEWS
विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें