माई की रसोई की बढ़ती लोकप्रियता, सामाजिक कल्याण अनुसूचित जन जाति मंत्री ने दिया प्रशस्ति पत्र

(मैहर) माई शारदा की पवित्र धरा में विगत 6 वर्षों से अनवरत मां शारदा सेवा संस्थान द्वारा शक्तिपीठ मैहर में माई को भोग अर्पित करने वाले तमाम श्रद्धालुओं को रोपवे कंपाउंड सहित माई की रसोई में निरंतर निःशुल्क महाभोग का वितरण किया जाना कोई साधारण कार्य नहीं। यह बात उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री संजीव कुमार गोंड ने माई की रसोई के संचालक धीरज पाण्डेय को प्रशंसा पत्र प्रदान करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह पत्र मैं संचालक धीरज पाण्डेय को उनके उम्दा सोच और कार्य के लिए उन्हें प्रदान करते हुए बधाई देता हूं।

निश्चित ही माई की रसोई के संचालक धीरज पाण्डेय द्वारा सेवा संकल्प के साथ किया जाने वाला यह कार्य जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, माई के रसोई की जिस तरह से लोकप्रियता दिनोदिन बढ़ती जा रही है वह दिन दूर नहीं जब इस कार्य का डंका पूरे देश में बजेगा। लोग कहेंगे याद करेंगे कि माई के धाम में माई के रसोई की निःशुल्क व्यवस्था देश के किसी धार्मिक स्थल में नहीं।

संचालक धीरज पाण्डेय ने कहा कि माई की आराधना का ये मेरा अपना स्वरूप है जिसे मैं जितने बेहतर ढंग से कर सकूं, माई के धाम आने वाले हर व्यक्ति को सुविधा सेवा संकल्प के साथ दे सकूं यही मेरी असली पूजा है जिसे मैं अनवरत अपनी अंतिम सांस तक करता रहूंगा।

✍️रविप्रकाश पाण्डेय
RPKP INDIA NEWS
            मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें