मैहर की पहाड़ी में केजेएस की लीज पर जनसुनवाई हंगामे के बीच स्थगित, ग्रामीणों ने जताया विरोध

(मैहर) मैहर के पहाडी में केजेएस की लीज के पर्यावरण एनओसी पर आज जन सुनवाई हंगामे के बीच स्थगित करनी पड़ी। इस जनसुनवाई में अपर कलेक्टर शैलेंद सिंह, पर्यावरण के अधिकारी, केजेएस सीमेंट के एचआर सहित तमाम अधिकारी कर्मचारियों सहित ग्रमीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीणजनो की तरफ से समस्या समाधान समिति के अध्यक्ष अभिषेक पान्डेय और पूर्व सरपंच संजय मिश्रा ने केजेएस के खिलाफ कूट रचित दस्तावेज तैयार कर बिना किसानो कि सहमति के लीज स्वीकृति का आवेदन दिया है, इसे किसी भी हाल में स्वीकृत नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि खसरे में जिन किसानो के लीज चढ़ी हूई है उसे हटाया जाये।

अपर कलेक्टर ने भरोसा दिलाया और पटवारी को तुरंत खसरे से केजेएस की लीज हटाए जाने का आदेश दिया और आगामी आदेश तक केजेएस की लीज सम्बंधित कार्यवाही को रोके जाने का भरोसा दिलाया गया।

✍️रविप्रकाश पाण्डेय
RPKP INDIA NEWS
             मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें