किसान चिंता न करें प्रभावित हर खेत का होगा सर्वे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रभावित फसलों का जायजा लेने पहुँचे खेतों में
किसानों को गले लगाया-ढांढस बंधाया और कहा सरकार देगी हर संभव मदद
सैलाना तहसील के ग्राम करिया में प्रभावित फसलों का किया अवलोकन

(भोपाल)  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अतिवृष्टि से जहाँ भी फसलों को नुकसान हुआ है, वहाँ हर खेत का सर्वे कर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। किसान भाई चिंता न करें, राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को रतलाम जिले की सैलाना तहसील के करिया गाँव में अतिवृष्टि एवं पीला मोजेक से प्रभावित फसलों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान श्री मनोहर लाल मालवीय और श्री राधेश्याम पाटीदार के खेतों में जाकर सोयाबीन की फसल का जायजा लिया और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस संकट से किसानों को उबारेगी।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें